आजमगढ़। जिले में पेट्रोल से भरे टैंकर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। मालटारी-मिर्जापुर मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के पास टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। इसके बाद ट्रांसफार्मर टैंकर के ऊपर गिर गया और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में टैंकर सवार तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई।
बताया गया कि टैंकर गोरखपुर से पेट्रोल लेकर बिलरियागंज जा रहा था। विद्युत उपकेंद्र के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। बिजली के खंभे से टक्कर के बाद टैंकर पलट गया और उसमें आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरा टैंकर उसकी चपेट में आ गया।
![]() |
| Advertisement |
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की तीन गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद टैंकर से तीन शव बरामद किए गए।
![]() |
| Advertisement |
मृतकों में मेंहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी 26 वर्षीय प्रदीप कुमार की पहचान हुई है। दूसरे मृतक की पहचान महराजगंज थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
![]() |
| Advertisement |



