श्रावण के प्रथम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ का भव्य शंकर स्वरूप श्रृंगार, दिव्य दर्शन से धन्य हुई काशी

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु काशी पहुंचे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से काशी विश्वनाथ धाम का वातावरण शिवमय हो उठा।

श्रावण के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान श्री विश्वेश्वर का श्री शंकर स्वरूप में भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का श्रृंगार और आरती संपन्न हुई। श्रृंगार आरती के दौरान बाबा के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और भक्तों ने बाबा विश्वनाथ से सुख, शांति, समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना की।

Advertisement

श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और इस दौरान काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन का विशेष महत्व है। प्रथम सोमवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने गंगाजल और पवित्र जल से बाबा का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालु भोर से ही कतारों में लगे रहे और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

Advertisement

श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का यह दृश्य काशी की सनातन परंपरा और शिव आराधना की गहरी जड़ों को दर्शाता रहा। बाबा के शंकर स्वरूप श्रृंगार के दर्शन के लिए उमड़े भक्तों के बीच उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post