वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र की रमना चौकी को नया चौकी प्रभारी मिल गया है। प्रिंस तिवारी ने रमना चौकी के नए चौकी इंचार्ज के रूप में पदभार संभाल लिया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला।
नए चौकी प्रभारी के स्वागत के लिए बीएचयू चौकी इंचार्ज समेत लंका थाना क्षेत्र की विभिन्न चौकियों के प्रभारी रमना चौकी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रिंस तिवारी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदभार संभालने के बाद प्रिंस तिवारी के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने की प्राथमिकता रहेगी।
पुलिस विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने उम्मीद जताई कि प्रिंस तिवारी अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ करेंगे। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच भी नए चौकी प्रभारी के कार्यभार संभालने को लेकर चर्चा बनी हुई है।



