वाराणसी में झमाझम बारिश से मिली राहत, तीन दिन का यलो अलर्ट जारी; गंगा का जलस्तर बढ़ा

वाराणसी में बुधवार को झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। दोपहर में करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया, जबकि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई।सावन के महीने में हुई इस बारिश से काशी का माहौल पूरी तरह तरोताजा हो गया। पुरवा हवाओं के बीच रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं, जिससे पूरे दिन मौसम खुशनुमा बना रहा।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।उधर, बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा नदी का जलस्तर भी एक बार फिर बढ़ने लगा है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर करीब 62 मीटर के आसपास दर्ज किया गया है और इसमें लगभग दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post