पराड़कर भवन में सपा की पीडीए जन पंचायत, महंगाई-बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना

 समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए समाज को संगठित करने के उद्देश्य से गुरुवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में ‘पीडीए जन पंचायत एवं जनसंवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पीडीए समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा रहे, जबकि संयोजन पूर्व विधायक प्रत्याशी पूजा यादव ने किया।राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है।

Advertisement
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पिछड़ों और अति पिछड़ों का वोट लेकर सत्ता में आती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हीं के अधिकारों को कमजोर करती है।उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से आरक्षण और संविधान पर खतरा पैदा हो रहा है।

Advertisement
पीडीए समाज को अपने अधिकारों, आरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने प्रदेश में अपराध और पीडीए समाज के लोगों के उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर भी सरकार को घेरा।कार्यक्रम में पूजा यादव ने कैंट विधानसभा की स्थानीय समस्याओं के साथ महिलाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।

Advertisement
साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पीडीए समाज को जोड़ने पर चर्चा हुई।इस दौरान एमएलसी आशुतोष सिन्हा, प्रियांशु यादव, विष्णु शर्मा विश्वकर्मा, इस्तकबाल कुरैशी, लालू यादव, किशन दीक्षित, रविकांत विश्वकर्मा, संदीप शर्मा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post