केदारनाथ हाईवे पर मलबा गिरने से कई वाहन दबे, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग भी बंद

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन से हालात गंभीर हो गए हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर मलबा आने से बंद हो गए, जिससे यात्रियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई।

इसी बीच रुद्रप्रयाग जिले में मुनकटिया के पास केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से कई वाहन दब गए। घटना के दौरान मौजूद लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।भूस्खलन के बाद प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 








Post a Comment

Previous Post Next Post