सावन के पहले सोमवार को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में विशेष तैयारियां, कांवरियों के लिए की गईं व्यवस्था

सावन मास में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दशाश्वमेध घाट से लेकर गेट नंबर-4 तक स्टील की मजबूत बैरिकेडिंग कराई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराया जा सके।

कांवरिया श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से बचाने के लिए मार्ग में शेड की व्यवस्था की गई है। वहीं गंगा द्वार से भी बैरिकेडिंग लगाई गई है। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ मेडिकल कैंप भी लगाया गया है।

Advertisement

प्रशासन को उम्मीद है कि सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में कांवरिया श्रद्धालु, विशेषकर यादव समाज के श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए काशी पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement

Advertisement









Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post