चौबेपुर में अम्बेडकर, बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव में अराजक तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर, भगवान बुद्ध और मां काली की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

पुलिस के मुताबिक, मामले में राजकुमार भारती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

Advertisement

एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने जल्द ही क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं के स्थान पर नई प्रतिमाएं स्थापित कराने का भरोसा भी ग्रामीणों को दिया है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post