जमीन विवाद में होमगार्ड के परिवार से गाली-गलौज और धमकी का आरोप, थाने में दी तहरीर

लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां गांव निवासी होमगार्ड इन्द्रबहादुर सिंह ने कुछ लोगों पर घर पर चढ़कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में लोहता थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

तहरीर के मुताबिक, 29 जुलाई की शाम पुरानी जमीन की रंजिश को लेकर कुछ लोग उसके घर पहुंचे और परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देने के साथ ही होमगार्ड की नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि एक आरोपी द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप में भी उसके और परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखकर उसे बदनाम किया जाता है।

Advertisement

पीड़ित ने आशंका जताई है कि उसके या परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए नामजद और अज्ञात आरोपी जिम्मेदार होंगे। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post