संसद परिसर में सनातनी वेश के कथित उपहास का आरोप, पूर्व बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष ने दी तहरीर

संसद परिसर में सनातनी वेश धारण कर सनातन धर्म और साधु-संतों का कथित तौर पर उपहास उड़ाने का आरोप लगाते हुए बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष बिनीत कुमार सिंह ने कैंट थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पूर्णिया, बिहार के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में बिनीत कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से संसद परिसर से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरों की जानकारी मिली, जिसमें उनके अनुसार सनातनी वेश का मजाक उड़ाया गया। उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्मावलंबी हैं और इस तरह की कथित गतिविधियों से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

Advertisement

उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि भविष्य में किसी भी धर्म की आस्था और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post