मणिकर्णिका घाट पर माझी समाज ने की भगवान सत्यनारायण की कथा, देश के कल्याण की कामना

विश्व प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर माझी समाज द्वारा भगवान सत्यनारायण की कथा का आयोजन श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ किया गया। सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार अधिकमास में आयोजित होने वाली पंचकोशी यात्रा के सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत भगवान सत्यनारायण की कथा कर आभार प्रकट किया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी कथा का आयोजन किया गया।

कथा के दौरान भगवान सत्यनारायण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा देश की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। कथा समाप्ति के बाद भगवान को भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।आयोजन में माझी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। इस अवसर पर रामबाबू साहनी, गौरी शंकर साहनी, विनोद साहनी, कालीचरण साहनी, प्रमोद माझी सहित माझी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post