ईद मिलादुन्नबी पर सजी बनारस की गलियां, बारिश के बीच अंजुमनों ने पेश किया नातिया कलाम

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर  शहर के विभिन्न इलाकों में भव्य सजावट की गई। बारिश के बीच भी अंजुमनों ने उत्साह के साथ नातिया कलाम पेश किए। जगह-जगह रोशनी और सजावट से माहौल खुशनुमा नजर आया।

मान्यता के अनुसार 12 रबीउल अव्वल को पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत हुई थी। इसी खुशी में मुस्लिम समाज की ओर से ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कुरआन ख्वानी, दुआ और तकरीर का आयोजन हुआ, 

जिसमें पैगंबर हजरत मोहम्मद के जीवन, उनके संदेश और मानवता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।आयोजकों के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद को इंसानियत और भाईचारे का संदेश देने वाला मार्गदर्शक माना जाता है। बारिश के बावजूद लोगों में पर्व को लेकर उत्साह बना रहा और अंजुमनों ने नातिया कलाम के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया।




Post a Comment

Previous Post Next Post