सावन हरियाली महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा

रामापुरा वार्ड के पार्षद राम गोपाल वर्मा के संयोजन में बुधवार को सावन हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ कैट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भगवान शिव एवं राधा-कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

महोत्सव में महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों के हाथों पर निःशुल्क मेहंदी लगाई गई और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पार्षद राम गोपाल वर्मा ने मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने गायिका कंचन सिंह को भी सम्मानित किया।

गायिका कंचन सिंह ने सावन की कजरी ‘सावन में पिया मेहंदी लिया दा’ सहित लोकगीतों की प्रस्तुति से माहौल को सावनमय बना दिया। गीत-संगीत पर महिलाएं जमकर झूमीं और नृत्य कर महोत्सव का आनंद लिया।कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सोमनाथ यादव, पार्षद विजय द्विवेदी, पार्षद चन्द्र नाथ मुखर्जी, पार्षद तन्ना साहनी, किशन कन्नौजिया, ज्योति प्रजापति सहित रामापुरा वार्ड की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।




Post a Comment

Previous Post Next Post