महिलाओं को रोजगार और योजनाओं से जोड़ने के लिए यूपी सरकार की नई पहल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्यभर में 'परिवार संतृप्तिकरण अभियान' शुरू किया है। 5 अगस्त से 20 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें गांव-गांव और घर-घर जाकर ऐसे परिवारों की पहचान करेंगी, जो अभी तक स्वयं सहायता समूहों या उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से नहीं जुड़े हैं।

पहचान पूरी होने के बाद पात्र महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें प्रशिक्षण, बैंक ऋण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। सरकार का उद्देश्य महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।इस अभियान के माध्यम से उन महिलाओं तक भी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की तैयारी है, जो अब तक किसी कारणवश इन योजनाओं से वंचित रही हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से स्वयं सहायता समूहों का विस्तार होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 








Post a Comment

Previous Post Next Post