रायबरेली में घर के अंदर दफन मिला युवक का शव, पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की

रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। युवक का शव एक घर के कमरे में जमीन के अंदर दफन मिला। पुलिस के मुताबिक, युवक की कथित प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या की और शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब घर के कमरे से शव की दुर्गंध बाहर आने लगी। इसके बाद महिला ने ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की खुदाई कर शव बरामद किया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, पूरे रजऊ गांव की रहने वाली महिला रीता की शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। पिछले करीब चार वर्षों से वह अपने पति के साथ मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसके संबंध कठगर गांव निवासी एक युवक से हो गए थे। बताया जा रहा है कि बाद में वह युवक भी महिला और उसके पति के साथ रहने लगा था।

Advertisement

घटना 29 जुलाई की रात की बताई जा रही है। किसी बात को लेकर महिला, उसके पति और युवक के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला और उसके पति ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

Advertisement

दो दिन बाद शव से दुर्गंध आने लगी, जिससे घटना के सामने आने का डर बढ़ गया। इसके बाद महिला ने ग्राम प्रधान को पूरी घटना बता दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की वजह समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post