झारखंड के हजारीबाग में बिरहोर समुदाय के युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड: हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड स्थित सिजुआ बिरहोर टोला में एक बिरहोर युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, आपसी विवाद के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें उसकी जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद इचाक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।बताया जा रहा है कि मृतक बिरहोर समुदाय से था और उसके परिवार में पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पुलिस विवाद की वजह और घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post