जलकुंभी हटाकर गंगा संरक्षण का दिया संदेश, सामनेघाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र, बीएचयू के सहयोग से गंगा डॉल्फिन मित्र कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र पटेल एवं उनकी टीम ने बढ़ते गंगा जलस्तर के बीच सामनेघाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर जलकुंभी हटाई। अभियान के माध्यम से गंगा की स्वच्छता, जैव विविधता संरक्षण और डॉल्फिन के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि जलकुंभी का अत्यधिक फैलाव नदी के प्राकृतिक प्रवाह और जलीय जीवों के लिए नुकसानदायक होता है। अभियान में क्रूज कर्मचारी संजय दास ने भी सहयोग किया और लोगों से गंगा में कचरा व प्लास्टिक न डालने की अपील की। टीम ने भविष्य में भी गंगा संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाने का संकल्प लिया।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post