जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में आरती राजभर ने मारी बाजी, जिले में हासिल किया प्रथम स्थान

जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में राम बाबा इंटर कॉलेज, सिंधौरा की छात्रा आरती राजभर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। आरती की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

आरती ने अपनी प्रतिभा, एकाग्रता और मेहनत के दम पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता पर विद्यालय की प्रबंधक आशा सिंह और प्रधानाचार्य राज किशोर राम ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्य ने कहा कि आरती ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post