काशी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, इस्कॉन मंदिर के बाहर 1 KM लंबी लाइन

वाराणसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर के बाहर करीब 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है, भक्त भजनों पर झूमते-गाते नजर आ रहे हैं।

मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। आज शाम भगवान श्रीकृष्ण का 51 द्रव्यों से महाभिषेक किया जाएगा। इस्कॉन परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है।

काशी के अन्य कृष्ण मंदिरों में भी जन्माष्टमी को लेकर उत्साह है, लेकिन इस्कॉन मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। भक्त रात 12 बजे होने वाले जन्मोत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post