पूर्वांचल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुल पाण्डेय ने सीबीएसई से संबद्ध सभी विद्यालयों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या निजी समस्या होने पर एसोसिएशन से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि स्कूलों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से ही कमेटी का गठन किया गया है और एसोसिएशन हर संभव स्तर पर उनके निस्तारण का प्रयास करेगा।
उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर डीआईओएस से संबंधित कागजी कार्रवाई, आरटीओ से जुड़ी बसों की जांच और अनावश्यक रूप से दस्तावेजों की जांच जैसी समस्याएं सामने आती हैं। विद्यालय प्रबंधन इन समस्याओं की जानकारी एसोसिएशन को दे, ताकि संबंधित स्तर पर समाधान के लिए प्रभावी पहल की जा सके।
मुकुल पाण्डेय ने कहा कि यदि विद्यालय अपनी समस्याएं ही एसोसिएशन तक नहीं पहुंचाएंगे तो संगठन के गठन का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकेगा। उन्होंने विद्यालयों की बसों के संचालन को लेकर तय 20 किलोमीटर की रेंज के नियम का पालन सुनिश्चित कराने की भी अपील की।
Tags
Trending


