नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में कृष्णमय हुआ माहौल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

सुसवाही स्थित नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रबंधक राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ समन्वयकों ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की।

महोत्सव में नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप से लेकर उनके विराट स्वरूप और प्रेरणादायी जीवन को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। नृत्य, संगीत, नाटक, भाषण और भगवद्गीता के श्लोकों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का रंग भर दिया। 

मुख्य अतिथि राजेश कुमार राय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कर्म और कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए जीवन को लक्ष्यपूर्ण बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को श्रीकृष्ण के उच्च विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उपस्थित लोगों ने उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। अंत में शिक्षिका वीणा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post