वाराणसी। काशी विश्वनाथ की पावन नगरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वडोदरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. हेमांग जोशी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके काशी आगमन को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
शक्ति सिंह के नेतृत्व में स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं ने डॉ. हेमांग जोशी का पुष्पगुच्छ और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और संगठन के प्रति अपनी सक्रियता का प्रदर्शन किया।
स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने डॉ. हेमांग जोशी के प्रथम काशी आगमन को लेकर खुशी जाहिर की।कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। काशी में हुए इस स्वागत समारोह ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता और संगठनात्मक सक्रियता का संदेश दिया।


