राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनवरत 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को काशी मध्य भाग के भारतेन्दु नगर में प्रमुख जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौखंभा स्थित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं स्वयंसेवक शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी प्रांत के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख कुलजीत जी रहे। अध्यक्षता अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंधक गरिमा टकसाली ने की। कार्यक्रम में सुरेंद्र जी, जयंती लाल जी और नगर संघचालक मोहन लाल बरनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उसके कार्यों और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम का उद्देश्य संघ की विचारधारा और कार्यों को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद को मजबूत करना रहा।


