बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से वाराणसी में 800 करोड़ के कारोबार पर असर का दावा

बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते शुक्रवार को वाराणसी जिले की करीब 400 बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। करीब 3,000 बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे और विभिन्न शाखाओं के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दावा किया कि हड़ताल से वाराणसी शहर में करीब 400 करोड़ और पूरे जनपद में लगभग 800 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ा है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन वाराणसी के डिप्टी कन्वेनर एवं यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के सेक्रेटरी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की है। इसके अलावा चपरासी से लेकर स्केल-4, 5 और 6 तक के कर्मचारियों के बीच फेयर पीएलआई (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) में समान हिस्सेदारी की मांग की जा रही है।

हड़ताल के कारण शाखा आधारित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से ग्राहकों और कारोबारियों को परेशानी हुई। हालांकि एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहीं।बैंक यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का भी ऐलान किया है। मांगों पर समाधान नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post