हरिश्चन्द्र घाट पर गूंजे शिव आराधना के स्वर, ‘एक शाम महाकाल के नाम’ में उमड़ा जनसैलाब

अघोर चतुर्दशी के अवसर पर हरिश्चन्द्र घाट स्थित अघोरपीठ में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हुआ। पीठाधीश्वर कपाली बाबा के सानिध्य में आयोजित समारोह में मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’,कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी प्रत्याशी पंकज सिंह डब्लू और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे संत, गणमान्य नागरिक व हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘एक शाम महाकाल के नाम’ सांस्कृतिक संध्या रही। गंगा तट पर भजन, शिव स्तुति और भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे और कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

इस अवसर पर अघोरपीठ में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। पीठाधीश्वर कपाली बाबा ने अघोर परंपरा के मूल भाव को मानवता, करुणा, सेवा और समभाव बताते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक चेतना और लोककल्याण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शिवसेना मंडल प्रमुख अजय चौबे ने बताया कि कपाली बाबा के सानिध्य में यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा ढाई दशक से अधिक समय से जारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति और अघोर परंपरा के आध्यात्मिक संदेश को समाज तक पहुंचाने का माध्यम हैं। समारोह में पंकज सिंह डब्लू, सौरभ श्रीवास्तव, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post