सिगरा थाना क्षेत्र में कैंट रेलवे स्टेशन के पास सार्वजनिक स्थल पर राहगीरों और आपस में विवाद कर रही छह महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पिलर नंबर 59 के पास कुछ महिलाओं के विवाद की सूचना मिलने पर रोडवेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने को तैयार नहीं हुईं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने छह महिलाओं को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तार महिलाओं में रबीना (42), हेमा (43), मुस्कान (24), ऐश्वर्या (40), फूल कुमारी (45) और सबिता (35) शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक विकास सिंह, एंटी रोमियो प्रभारी काजोल सिंह, डली साहू समेत सिगरा थाना और एंटी रोमियो टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।


