वाराणसी में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से गंगा टास्क फोर्स की ओर से पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में बच्चों ने जवानों के साथ मिलकर पौधे रोपे और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।पौधारोपण के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत के बारे में जानकारी दी।इस दौरान बच्चों और जवानों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। अभियान का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending


