हुकुलगंज में कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान, लोगों से स्वच्छता की अपील

वाराणसी के हुकुलगंज क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गीता नगर कॉलोनी में साफ-सफाई की और आसपास जमा कूड़े-कचरे को हटाया।

कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण के लिए सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है।

Advertisement

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सफाई व्यवस्था को लेकर सहयोग किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने की अपील की।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post