दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में निर्माण कार्य शुरू, डाली जा रही गहरी सीवर लाइन

वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में प्रस्तावित चौड़ीकरण प्रोजेक्ट को लेकर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रोजेक्ट के तहत सड़क चौड़ीकरण से पहले क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में गहरी सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है।निर्माण एजेंसियों की ओर से सड़क के निर्धारित हिस्से में खुदाई कर सीवर लाइन बिछाई जा रही है। 

लाइन डालने के बाद सड़क और अन्य सुविधाओं से जुड़े कामों को आगे बढ़ाया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के साथ सड़क और आसपास के बुनियादी ढांचे को व्यवस्थित करना है।दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के लिए 9 अगस्त को विधायक की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया था। इसके बाद अब निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। 

Advertisement
मौके पर मजदूर और निर्माण उपकरणों के जरिए सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।स्थानीय स्तर पर प्रोजेक्ट को लेकर लोगों की नजरें निर्माण कार्य की प्रगति पर बनी हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक निर्माण के अलग-अलग चरणों को पूरा करने के बाद चौड़ीकरण से संबंधित आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
Advertisement

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post