वाराणसी के लालबाग के राजा के दरबार से बुधवार को गणेशोत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के सहयोग से श्रद्धालुओं को पौधे और कपड़े के थैले वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। श्रद्धालुओं से पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से बचने का संकल्प भी दिलाया गया। आयोजन के दौरान लोगों को पौधरोपण के लिए भी प्रेरित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का भी माध्यम है। लोगों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने, स्वच्छता बनाए रखने और पॉलीथिन की जगह कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की गई।


