SBI की BHU शाखा में 54 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ईमेल से ट्रांसफर कराए पैसे

वाराणसी। साइबर ठग ने BHU स्थित SBI शाखा में फर्जी ईमेल भेजकर एक बिल्डर के बैंक खाते से 54 लाख 91 हजार 810 रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने पहले खुद को बिल्डर रमेश (काल्पनिक नाम) बताकर बैंक में फोन किया और FD की ब्याज दरों की जानकारी ली, फिर शाम को दोबारा फोन कर कहा कि उसने खाते से रुपये ट्रांसफर करने के लिए ई-मेल भेजा है और चेकबुक खत्म होने के कारण वह RTGS वाउचर पर हस्ताक्षर करने कुछ ही मिनट में बैंक आ रहा है। दबाव बनाकर उसने तत्काल रकम ट्रांसफर करने को कहा।

बैंक ने ई-मेल के आधार पर 3 अलग-अलग खातों में पैसे भेज दिए - अब्दुल के खाते में 28,20,801 रुपये, मो. आरिफ के खाते में 17,15,109 रुपये और धीरज कुमार के खाते में 9,55,900 रुपये। रकम ट्रांसफर होने के कुछ ही मिनट बाद असली खाताधारक बैंक पहुंचा और बताया कि उसने कोई ई-मेल नहीं भेजा है। तब जाकर बैंक को ठगी का पता चला। बिल्डर के खाते से पैसे डेबिट होने की शिकायत के बाद बैंककर्मियों में हड़कंप मच गया।

मामले में SBI की BHU शाखा के मुख्य प्रबंधक रविश ठाकुर ने केस दर्ज कराया और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दी। पुलिस की साइबर टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 48 लाख रुपये होल्ड करा लिए हैं। अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम नृपेंद्र ने बताया कि बड़ी धनराशि बचा ली गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post