कपसेठी में जनरल स्टोर के अंदर संदिग्ध विस्फोटक में ब्लास्ट, पांच साल का बच्चा गंभीर घायल

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में शनिवार सुबह जनरल स्टोर में रखे संदिग्ध विस्फोटक के पैकेट में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में दुकान संचालक का पांच वर्षीय बच्चा कार्तिक जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। विस्फोट से घर की खिड़की, दरवाजा और ईंट से बनी रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया गया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे कार्तिक जायसवाल, पुत्र आशीष जायसवाल, किसी तरह दुकान के अंदर पहुंच गया था। इसी दौरान वहां रखे पैकेट में अचानक विस्फोट हो गया और बच्चा इसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल कपसेठी चौराहे स्थित शर्मा क्लीनिक ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हेरिटेज अस्पताल रेफर कर दिया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद कपसेठी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुकान में संदिग्ध विस्फोटक किस उद्देश्य से और किसकी अनुमति से रखा गया था। साथ ही सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है। कपसेठी थानाध्यक्ष विकास मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया विस्फोट की घटना सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post