बर्थडे की मोमबत्ती जलाते समय पटाखों में लगी आग, 6 साल के बच्चे की मौत

कपसेठी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पटाखों के धमाके में छह साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चा अपने जन्मदिन के लिए लाई गई मोमबत्ती जलाकर खेल रहा था। चिंगारी दुकान में रखे पटाखों तक पहुंच गई, जिसके बाद तेज धमाका हो गया।

धमाका इतना जोरदार था कि दुकान की खिड़की-दरवाजे और ईंट की रेलिंग के साथ बाथरूम की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार्तिकेय गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई।

बताया गया कि कार्तिकेय का रविवार को जन्मदिन था। उसके पिता आशीष जायसवाल की कपसेठी बाजार में किराने की दुकान है और परिवार दुकान के ऊपर रहता है। पुलिस के अनुसार दुकान में पटाखे भी रखे और बेचे जाते थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पटाखों की मात्रा और उन्हें रखने-बेचने के लिए जरूरी अनुमति थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।कपसेठी थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्या ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। हादसे में बच्चे की मौत हुई है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post