यूपी में लगातार हुई मानसूनी बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में स्थानीय नदियों का पानी छोटे पुलों के ऊपर से बह रहा है और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। कई बीघा फसलें पानी में डूब गई हैं, जबकि ग्रामीण ट्रैक्टरों के सहारे आवाजाही कर रहे हैं।
महोबा में रिकॉर्ड बारिश के बाद यूपी-एमपी सीमा पर स्थित लहचूरा बांध समेत सभी छह डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। वहीं ललितपुर में गोविंद सागर बांध के चार गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। गोंडा में घाघरा नदी के कटान से चार गांव अब भी प्रभावित हैं।
रविवार सुबह लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत प्रदेश के ज्यादातर शहरों में मौसम साफ रहा, हालांकि बादलों की आवाजाही बनी हुई है। आज छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन के ब्रेक के बाद प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
Tags
Trending


