रामापुरा वार्ड नंबर 90 के पार्षद राम गोपाल वर्मा और रामकृष्ण मिशन के संयुक्त प्रयास से लक्सा स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल परिसर में जर्जर भरदहा बाबा मंदिर का जनसहयोग से नव निर्माण कराया गया।
भादो माह की द्वितीया तिथि पर नवनिर्मित मंदिर में बाबा का हरियाली श्रृंगार किया गया। हरी पत्तियों, माला और फूलों से बाबा का श्रृंगार हुआ। पं. प्रकाश दुबे ने पूजन-पाठ के बाद आरती की।
इस दौरान आशीष, राज, बबलू पहलवान, राज कुमार, रमेश वर्मा, सुशील मौर्या, ज्योति प्रजापति, चंदन मौर्या, महेश मौर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Tags
Trending


