वाराणसी में ‘Illusion Dental Show’ का आयोजन, 150 दंत चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

वाराणसी। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), वाराणसी शाखा और इल्यूजन डेंटल लैब के संयुक्त तत्वावधान में होटल ताज नदेसर पैलेस में ‘Illusion Dental Show – Varanasi’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वांचल के करीब 150 दंत चिकित्सकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य दंत प्रत्यारोपण की नवीनतम तकनीकों, डिजिटल वर्कफ्लो, 3D स्कैनिंग और आधुनिक शोधों की जानकारी दंत चिकित्सकों तक पहुंचाना रहा, ताकि मरीजों को अधिक सटीक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।कार्यक्रम में डॉ. अली फराज ने ‘How to Plan & Deliver a Successful Implant Prosthesis’ विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं डॉ. सैली वडकर ने ‘Hassle-Free Implant Dentistry Workflow’ विषय पर आधुनिक डिजिटल इम्प्लांट डेंटिस्ट्री और नई तकनीकों की जानकारी साझा की। इसके अलावा ‘Aligners in Modern-Day Dentistry’ विषय पर भी विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।

वक्ताओं ने इम्प्लांट की डिजिटल प्लानिंग, 3D स्कैनिंग, प्रोस्थेसिस निर्माण और नवीन शोधों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम से वाराणसी सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए दंत चिकित्सकों को आधुनिक दंत चिकित्सा तकनीकों की जानकारी मिली।कार्यक्रम में IDA वाराणसी के सचिव डॉ. अमर अनुपम, अध्यक्ष डॉ. अभिषेक मिश्रा, संयुक्त सचिव डॉ. प्रशांत सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. जसलोक सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. अनिकेत शेट, डॉ. आदित्य शंकर पांडे सहित कई वरिष्ठ एवं युवा दंत चिकित्सक मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन इल्यूजन डेंटल लैब के स्टेट हेड शशिकांत शुक्ला ने किया। अंत में IDA वाराणसी के सचिव डॉ. अमर अनुपम ने सभी वक्ताओं, अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post