भदवर स्थित हेरिटेज अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में कार्यरत चिकित्सक शुभंकर गौतम का शव शनिवार शाम डॉक्टर आवास के कमरा नंबर 802 में मिला। पुलिस के अनुसार, कमरे से इंजेक्शन बरामद हुआ है और प्रथमदृष्टया आत्महत्या की आशंका है।
शुभंकर गौतम मूल रूप से पटना के कंकड़बाग के रहने वाले थे और करीब दो वर्षों से अस्पताल में कार्यरत थे। शनिवार को ओपीडी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, जिसके बाद शाम को सुरक्षा अधिकारी उनके कमरे में पहुंचे और घटना की जानकारी हुई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। बताया गया कि पत्नी से विवाद को लेकर पहले भी पुलिस अस्पताल पहुंची थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Tags
Trending


