बरेका में अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता, 267 बच्चों ने लिया हिस्सा

बनारस रेल इंजन कारखाना में रविवार को केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली के निर्देशन में अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल निकेतन विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में बरेका कर्मचारियों के करीब 267 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में बच्चों को आयु के अनुसार तीन समूहों में बांटा गया था। छह से नौ वर्ष के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और कक्षा अध्यापक, 10 से 12 वर्ष के लिए मनोरंजन गतिविधियों का महत्व व परिवार तथा 13 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए देश की बढ़ती जनसंख्या और जेन जी जैसे विषय निर्धारित किए गए थे। बच्चों ने दो घंटे में अपने विचारों को निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता की निष्पक्षता के लिए विषयों को सीलबंद लिफाफे में भेजा गया था, जिसे निर्धारित समय पर खोला गया। बरेका महिला कल्याण संगठन की सचिव राखी गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता, लेखन क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post