वाराणसी में जलभराव की समस्या को लेकर जल निगम के अधिशासी अभियंता के निलंबन के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। अधिशासी अभियंता ने अपने निलंबन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उन्होंने पंप बंद किए जाने को लेकर पहले ही संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी थी।अधिशासी अभियंता के मुताबिक, 20 अगस्त को ही PMO और नगर निगम को पंप बंद करने की जानकारी दी गई थी।
उनका कहना है कि समय रहते संबंधित विभागों को स्थिति से अवगत करा दिया गया था। इसके बावजूद उन्हें निलंबित किया गया है।बताया जा रहा है कि शहर में जलभराव और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। इसी क्रम में मंत्री के निर्देश पर अधिशासी अभियंता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending


