वाराणसी में रिंग रोड फेज-2 पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) की मौत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और MR उसमें फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार के अगले हिस्से में फंसे MR को बाहर निकाला।![]() |
| Advertisement |
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending


