पंडित कमलापति त्रिपाठी जयंती पर राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं साहित्य पुरस्कार समारोह 3 सितंबर को

पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं साहित्य पुरस्कार समारोह का आयोजन 3 सितंबर को किया जाएगा। समारोह औरंगाबाद स्थित आवासीय परिसर में आयोजित होगा।इस वर्ष का राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं साहित्य पुरस्कार युवा हिंदीसेवी एवं रंगकर्मी व्योमेश शुक्ल को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के साथ एक लाख रुपये की सम्मान राशि भी दी जाएगी।

समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर पांडेय करेंगे। वहीं, सुनयना पटेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम के दौरान पंडित कमलापति त्रिपाठी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित एक पुस्तिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही वाराणसी एवं आसपास के जनपदों के स्कूलों के बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य पंडित कमलापति त्रिपाठी के पत्रकारिता, साहित्य और सार्वजनिक जीवन में योगदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को उनके विचारों से परिचित कराना है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post