परिवार न्यायालय में बिजली का करंट उतरने से हड़कंप, सभी मुकदमों में लगी जनरल डेट

दीवानी न्यायालय परिसर स्थित परिवार न्यायालय में मंगलवार को बिजली का करंट उतरने की समस्या सामने आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुरानी बिल्डिंग और जर्जर विद्युत तारों के कारण करंट लीकेज की आशंका है। लगातार हो रही बारिश के बीच दीवारों में करंट उतरने से सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाए गए।



सुरक्षा के मद्देनजर परिवार न्यायालय में मंगलवार को सभी मुकदमों में जनरल डेट लगा दी गई। विद्युत कर्मियों और नाजिर की टीम मौके पर पहुंचकर फॉल्ट की जांच कर उसे दुरुस्त करने में जुटी है।


सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत समस्या को जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि बुधवार से परिवार न्यायालय में कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post