रमना चौकी को मिला नया नेतृत्व, प्रिंस तिवारी ने संभाली चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी

लंका थाना क्षेत्र की रमना चौकी को नया नेतृत्व मिला है। प्रिंस तिवारी ने चौकी इंचार्ज के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण के दौरान क्षेत्र की विभिन्न चौकियों के प्रभारी और पुलिसकर्मी रमना चौकी पहुंचे और प्रिंस तिवारी का स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान नए चौकी प्रभारी की प्राथमिकता में रहेगा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि प्रिंस तिवारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ करेंगे।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post