काशी में राजेश्वरी मोदी का खास प्रवास, देंगी खुशहाल जीवन का मंत्र

अभिप्रेरक वक्ता राजेश्वरी मोदी ‘राज दीदी’ 19 से 21 सितंबर तक तीन दिवसीय प्रवास पर काशी आएंगी। इस दौरान वह बच्चों, युवाओं और आम लोगों के लिए आयोजित विभिन्न सत्रों में जीवन में सकारात्मकता, लक्ष्य प्राप्ति और तनावमुक्त रहने से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगी।

नारायण रेकी सत्संग परिवार, वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी बुधवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान वाराणसी केंद्र प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक अनीता भालोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 20 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। ‘कुबेर का खजाना’ नामक इस कार्यक्रम में राजेश्वरी मोदी जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने के विषय में मार्गदर्शन करेंगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे वरदान रेकी का आयोजन होगा।

इससे पहले 19 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे रविंद्रपुरी लेन नंबर 12 स्थित अबेकस इंस्टीट्यूट में 7 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए ‘स्पार्किंग स्टार’ सत्र होगा। वहीं दोपहर 3 बजे रविंद्रपुरी स्थित गोपीराधा बालिका इंटर कॉलेज में 17 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए ‘रेडिएंट स्टार’ सत्र आयोजित किया जाएगा। इन सत्रों में एकाग्रता, लक्ष्य प्राप्ति, विपरीत परिस्थितियों का सामना करने और तनाव कम करने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

तीन दिवसीय प्रवास के दौरान राजेश्वरी मोदी शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। पत्रकार वार्ता में सुनीता जालान, सारिका प्रकाश, समता डिडवानिया, सीमा सोनी, रागिनी अग्रवाल, अनीता जसपुरिया, पल्लवी अग्रवाल, रीना डिडवानिया, इशांक साह, अंजू रस्तोगी, अनुज डिडवानिया, राजेंद्र मोहन साह और अरविंद अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post