प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर काशी में विशेष हवन-पूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कमच्छा स्थित कामना पूर्ण हनुमान मंदिर एवं शांतिकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए अनुष्ठान में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के साथ राष्ट्र की उन्नति एवं समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा काशी क्षेत्र महामंत्री अनूप जायसवाल, उपाध्यक्ष अमित राय और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप गोंड मौजूद रहे। हवन-पूजन के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

इस दौरान अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय ने भी प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन श्रीनाथ शर्मा ने किया, जबकि धीरेंद्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post