वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में सत्यम मिश्रा की नियुक्ति की गई है। विश्व भूषण मिश्रा के तबादले के बाद प्रयागराज से सत्यम मिश्रा को वाराणसी भेजा गया है।
सत्यम मिश्रा इससे पहले प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर तैनात थे। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उन्हें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending


