पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी से वडनगर निकलेगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को काशी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में काशी से करीब 250 बाइकर्स वडनगर के लिए रवाना होंगे, जबकि वडनगर से भी 250 बाइकर्स काशी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोनों यात्राओं का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सामने लाना है।

काशी में यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि सेवा यात्रा के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी जोड़ा जाएगा।

Advertisement
यात्रा के दौरान सेवा, जनसंपर्क और प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।वहीं, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की नाराजगी से जुड़े सवाल पर अनिल राजभर ने कहा कि ओपी राजभर कहीं नाराज नहीं हैं और वह कैबिनेट की बैठक में भी मौजूद थे।
Advertisement

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post