चौक थाना क्षेत्र के भूलेटन में ओवरफ्लो हो रहे मेनहोल को खुलवाने पर बोरियों में भरे ईंट-पत्थर और बालू मिलने से हड़कंप मच गया। पार्षद इंद्रेश सिंह, जेई और क्षेत्रीय मंगल देव वर्मा सफाई कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे।मेनहोल की सफाई के दौरान उसके अंदर से बोरियों में भरकर डाले गए ईंट-पत्थर और बालू निकाले गए।
इसे देखकर मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों में भी अफरा-तफरी की स्थिति रही। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सफाई कर्मियों ने मेनहोल से सामग्री बाहर निकाली।पार्षद इंद्रेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
![]() |
| Advertisement |
जांच में जिस भी व्यक्ति द्वारा मेनहोल में ईंट-पत्थर और बालू डाले जाने की पुष्टि होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending


