सारनाथ में चोरी के 14 मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 48,100 रुपये नकद बरामद


सारनाथ थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 14 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 48,100 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि हृदयपुर अंडरपास के पास कुछ लोग चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त के लिए जुटे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर किशन राजभर निवासी बेनीपुर, सारनाथ और अविनाश दीक्षित निवासी अशोक विहार कॉलोनी, सारनाथ को 16 सितंबर की रात करीब 12:14 बजे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
पूछताछ में किशन राजभर ने पुलिस को बताया कि वह चंदौली हाईवे किनारे खड़े भारी वाहनों के चालकों के पास से मोबाइल चोरी करता था और उन्हें अविनाश दीक्षित को कम कीमत पर बेच देता था। पुलिस के मुताबिक, वह चोरी के मोबाइल बेचने के लिए आया था, तभी पकड़ा गया।मामले में सारनाथ थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी किशन राजभर के खिलाफ पूर्व में भी सारनाथ थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। 
Advertisement

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post