दुकानों से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान और नकदी बरामद

 मंडुवाडीह थाना पुलिस ने दुकानों से चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के गिफ्ट का सामान, अलग-अलग ब्रांड की क्रीम, 10 लोवर, आठ पैकेट बैलून और 5,330 रुपये नकद समेत चोरी का सामान बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को मंडुवाडीह क्षेत्र के पश्चिमी बाजार स्थित कई दुकानों से सामान और नकदी चोरी होने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आशीष पटेल उर्फ बबलू, निवासी जलालीपट्टी, मंडुवाडीह, उम्र करीब 26 वर्ष, को 15 सितंबर की रात 8:40 बजे बीएलडब्ल्यू परिसर स्थित नाथूगेट के पास से गिरफ्तार किया।पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह दिन में बाजार में घूमकर दुकानों की रेकी करता था और रात में अंधेरे व सुनसान स्थान का फायदा उठाकर चोरी करता था।

Advertisement
उसने गुमटी मार्केट की कई दुकानों के टीन शेड उखाड़कर सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, चोरी का सामान राहगीरों को बेचने के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में मंडुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post